तेरे बिना जीना दुश्वार हो गया,
हाँ, मुझे तुमसे प्यार हो गया।
नींद उड़ गई, चैन खो गया,
जब से दिल तेरा तलबगार हो गया।
तड़पने लगा दिल, मन बहक गया,
जब से मुझे तुमसे प्यार हो गया।
तुम दूर हो, मगर धड़कन के करीब हो,
ये दिल अब बस तेरे नाम हो गया।
तेरा एहसास ज़िंदगी की आस बन गया,
जब से मुझे तुमसे प्यार हो गया।
मेरे ख़्वाबों में तेरा ही चेहरा रहा,
मेरा हर ख़्वाब हक़ीक़त-सा हो गया।
जो कभी ख़ुद पर भी यक़ीन न था,
तेरे प्यार से हर यक़ीन मुकम्मल हो गया।
तेरे दिल में भी चाहत नज़र आने लगी,
लगता है तेरा दिल भी मेरा तलबगार हो गया।
अब हर दुआ में तेरा नाम आने लगा,
मेरी ज़िंदगी का हर लम्हा तेरे नाम हो गया।
तेरे बिना जीना दुश्वार हो गया,
हाँ, आख़िर मुझे तुमसे बेइंतहा प्यार हो गया। ❤️
